एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी रह गये हैं। 31 मार्च से आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज होना है, लेकिन फैंस अभी से इसे लेकर काफी उत्साहित हैं। वहीं इस सीजन का पहला मुकाबला पिछले साल की विजेता टीम गुजरात जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स) खेला जायेगा।
पिछले साल एमएस धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी, जिसके बाद रवींद्र जडेजा की टीम की कमान सौंपी गयी। लेकिन फिर जडेजा को बीच में ही सीएसके की कप्तानी से हटाकर वापस धोनी को टीम की जिम्मेदारी दी गयी।
पिछले साल आईपीएल के बाद से एमएस धोनी और रवींद्र जडेजा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है ऐसी अफवाह थी, लेकिन जब दोनों खिलाड़ियों चेन्नई सुपर किंग्स के कैंप में प्रैक्टिस के लिए पहुंचे, तो दोनों के बीच वहीं पुरानी बॉन्डिंग देखने को मिला को मिला। दोनों एक दूसरे के साथ काफी हंसी मजाक करते नजर आये।
सीएसके ने दोनों का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धोनी और जडेजा को एक साथ नेट्स पर हंसी-मजाक करते देखा गया। वहीं फैंस पीछे से सीएसके के नारे लगा रहे थे। सीएसके ने कैप्शन में लिखा है- मजा बा, मजा बा...!
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse