टीम एबीएन, रांची। केंद्रीय महिला श्रीमहावीर मंडल की अध्यक्ष आभा सिन्हा ने कहा है कि राजधानी रांची के विभिन्न अखाड़ों में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शनी के साथ-साथ श्रीरामनवमी शोभा यात्रा में भी उनकी सहभागिता हो।
श्रीमती सिन्हा ने कहा कि केंद्रीय महिला श्रीमहावीर मंडल द्वारा राजधानी रांची में श्रीरामनवमी की शोभा यात्रा प्रत्येक वर्ष निकाली जाती है और महिलाओं द्वारा अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन किया जाता है।
श्रीमती सिन्हा ने रांची की महिलाओं से आह्वान किया है कि अंतिम मंगलवार (28/03/2023) को केंद्रीय महिला श्रीमहावीर मंडल द्वारा अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन में सहभागी बनें। साथ ही नवमी (30/03/2023) को मंडल की शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse