हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट्स पर काम जारी

 

  • केंद्र सरकार ने बताया- इतने हो गये पूरे

एबीएन सेंट्रल डेस्क। सरकार ने गुरुवार को लोकसभा को बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत फरवरी 2023 तक 35,414 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 424 परियोजनाएं शुरू की गयी हैं और इनमें से 242 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं।

लोकसभा में डॉ संजय जायसवाल के प्रश्न के लिखित उत्तर में जल शक्ति राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडु ने यह जानकारी दी। सदस्य ने राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत पूरी की गयी परियोजनाओं का ब्यौरा मांगा था।

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत गंगा नदी और उसकी सहायक नदियों के संरक्षण के लिए अपशिष्ट जल संवर्द्धन, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, नदी तट प्रबंधन, ई-प्रवाह, वनीकरण, जैव विविधता संरक्षण आदि के माध्यम से व्यापक कार्य आरंभ किये गये हैं।

जल शक्ति राज्य मंत्री ने कहा कि इसमें फरवरी 2023 तक 35,414 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से 424 परियोजनाएं शुरू की गयी हैं और इनमें से 242 परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं तथा उन्हें चालू कर दिया गया है। कुल 132 परियोजनाएं प्रगति पर हैं और 49 परियोजनाएं निविदा के विभिन्न चरणों में हैं। उन्होंने कहा कि अधिकांश परियोजनाएं जलमल आधारभूत ढांचे के निर्माण से संबंधित हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse