एबीएन सोशल डेस्क। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर के तत्वाधान में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय उत्सव के निमित्त श्रीराम महोत्सव कार्यक्रम आज दिनांक 23 मार्च, 2023 को पूर्वाह्न 11:45 बजे रांची के हटिया चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे, क्षेत्र संगठन मंत्री आनंद कुमार, प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत सहमंत्री रंगनाथ महतो, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सेवा प्रमुख किशोरीलाल लाट, विशेष संपर्क प्रांत प्रमुख अरविंद सिंह आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं भगवान पुरुषोत्तम श्रीराम के चित्र पर पुष्प अर्पण करके किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता माननीय मिलिंद परांडे जी ने कहा हिंदू जीवन में अनंत काल से भगवान श्री राम का आदर्श विद्यमान है। भगवान श्रीराम का जीवन समग्र जनमानस को जीने का आदर्श स्थापित किया। उन्होंने कहा माता-पिता के वचन निभाने के लिए सोने का राज सिंहासन को भी ठुकरा कर वनवासी जीवन जीने को सहर्ष स्वीकार किया।
उन्होंने वचन निभाने के दृष्टिकोण को रखते हुए हैं सुग्रीव अथवा रावण के राजमहल तक जाने से दूर रखा। उन्होंने कहा राम का जीवन चरित्र में परिवार को परिवार के साथ आदर्श जीवन जीने की सीख दी है। हमें भी जाति, भाषा, क्षेत्र के अहंकार को छोड़कर भगवान श्रीराम के जीवन के समान सर्वमान्य जीवन जीना चाहिए।
हम सभी सनातनी हैं, हिंदू हैं, सभी हिंदू एक हैं, ऐसा भाव समाज में जागरण हो। उन्होंने कहा श्रीराम जी का सच्ची पूजा उनके जीवन चरित्र को अपने जीवन में उतारना है। उन्होंने कहा कुछ विदेशी शक्तियां सदैव हिंदू को बांटने का कार्य करते रहे हैं।
हिंदू जनमानस को प्रलोभन देकर मिशनरियों द्वारा धर्मांतरण की गतिविधि को निरंतर चलाया जा रहा है। जिस प्रकार पूतना ने राक्षसी प्रवृत्ति को छुपाते हुए सुंदर नारी बनकर भगवान श्री कृष्ण को अपने स्तन में जहर भरकर स्तनपान कराने आयी थी ठीक उसी प्रकार इसाई मिशनरियों के द्वारा प्रलोभन रूपी जहर भर कर भोले भाले जनसमूह का धर्म भ्रष्ट करते हुए धर्मांतरित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा अपने धर्म एवं संस्कृति के रक्षा के लिए ही भगवान बिरसा मुंडा, तिलका,मांझी, सिद्धू-कानू, नीलांबर-पीतांबर जैसे अनेकों वीर पूर्वजों ने अंग्रेज ईसाईयों से संघर्ष करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी। आज इन धर्म योद्धा पूर्वजों के पौरूष को समझते हुए उनके बलिदान को भी समझना पड़ेगा तथा जन-जन को बताना पड़ेगा।
उन्होंने कहा घुसपैठ, धर्मांतरण एवं जिहाद के कारण झारखंड सहित संपूर्ण राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा खतरे में पढ़ते जा रही है, हमें ऐसी गतिविधियों पर सचेत रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा आज दुष्टों की दुष्टता का भय नहीं अपितु सज्जनों की निष्क्रियता सबसे बड़ा भय का कारण है।
उन्होंने कहा सनातन धर्मावलंबी सदैव प्रकृति पूजक रहे हैं। झारखंड में चल रहे प्रकृति पूजा सरहुल भी उसी कड़ी का एक अंश है।
प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा भगवान पुरुषोत्तम श्री रामजी का जीवन दर्शन एवं आयोध्या जी में बन रहे भव्य मंदिर के संदर्भ को लेकर 22 मार्च से 5 अप्रैल तक प्रत्येक गांव में श्रीराम महोत्सव विजय पर्व के रूप में मनाया जाएगा। 6 अप्रैल को हनुमान जयंती पर हनुमान चालीसा व महाआरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से रांची विभाग मंत्री किशुन झा, विभाग सहमंत्री विकास कुमार सिंह रांची महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे, अखिलेश्वर नाथ मिश्र, मुकेश गिरी , चंद्रशेखर सिंह, श्री राम मनोज साहू, सहायक तिर्की, राम निरंजन सिंह, सुरेंद्र गुप्ता, उमेश महतो, राजू प्रसाद साहू, चंद्रमा प्रसाद, अर्चना सिंह, रीना सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची महानगर के मंत्री चंद्रदीप दुबे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse