टीम एबीएन, पटना। 22 से 24 मार्च के बीच आयोजित हो रहे बिहार दिवस समारोह के दौरान विद्यार्थियों को बिहार की औद्योगिक प्रगति और उद्योगों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी देने के लिए इंडस्ट्रियल विजिट की योजना बनायी गयी है। सभी 38 जिलों में कुल 103 औद्योगिक इकाइयों को इसके लिए चिह्नित किया गया है।
उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंडरीक के निर्देश पर ऐसी औद्योगिक इकाइयों की जिलेवार सूची तैयार की गयी है, जहां विद्यार्थियों को भ्रमण के लिए ले जाया जायेगा। भ्रमण कार्यक्रम शिक्षा विभाग के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है और हर जिले में ऐसी एक से पांच औद्योगिक इकाइयां चिह्नित की गयी हैं, जहां पर विद्यार्थी इंडस्ट्रियल विजिट के लिए जायेंगे।
इंडस्ट्रियल विजिट के दौरान औद्योगिक इकाइयों पर शिक्षा विभाग के अधिकारी के साथ-साथ उद्योग विस्तार पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है, जो बच्चों को उद्योग लगाने की प्रक्रिया, उद्योग लगाने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही सहायता और उद्योग संचालन के संबंध में विस्तार से जानकारी देंगे। संबंधित फैक्ट्री संचालक द्वारा भी उद्योगों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों को दी जायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse