झारखंड : प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों पर हुई विभागीय कार्रवाई, जानें क्यों...

 

रवि रंजन

टीम एबीएन, रांची। राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के दो अधिकारियों पर कार्रवाई की है, श्री नारायण राम तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी डोमचांच (कोडरमा) के विरुद्ध संच्यात्मक प्रभाव से 3 वेतन वृद्धि का दंड आरोपित किया गया है इन पर डोमचांच प्रखंड अंतर्गत तेतरीयाडीह पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लाभुकों के चयन में गंभीर अनियमितता बरतने, अनियमितता के आलोक में सत्यापन कराने हेतु निर्देश के बावजूद कोई कदम नहीं उठाने का आरोप है।

वहीं विनय कुमार तत्कालीन प्रखंड विकास पदाधिकारी मांडू रामगढ़ के विरुद्ध परिवादी उपेंद्र कुमार सिंह द्वारा ₹45000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार करण न्यायिक अभिरक्षा में हजारीबाग केंद्रीय कारा भेजने संबंधी आरोप उपायुक्त रामगढ़ के द्वारा प्रतिवेदित है जिसे प्रथमदृष्टया प्रमाणित पाया गया है इनके ऊपर विभागीय कार्रवाई कार्यवाही संचालित की जायेगी।

इससे संबंधित संकल्प कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने जारी किया है

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse