टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य खुदरा व्यवसायी संघ की एक बैठक आज संघ कार्यालय चुटिया में संपन्न हुई, जिसमें न पदाधिकारी एवं कार्य समिति का गठन किया गया। जिनमें अध्यक्ष मातादीन अग्रवाल, उपाध्यक्ष अमरनाथ पोद्दार, दीपक अग्रवाल, महामंत्री योगेंद्र प्रसाद पोद्दार, मंत्री कृष्ण कुमार गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, संजय पोद्दार, संगठन मंत्री संजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अमरचंद अग्रवाल, नंद कुमार सडानी, सच्चिदानंद अग्रवाल, नरोत्तम गोराई, राम चंद्र अग्रवाल, पदम कुमार साहू, तिलक कुमार चैरसिया, नवल किशोर प्रसाद, शशिभूषण साह बनाये गये हैं।
मंत्री संजय पोद्दार ने कहा व्यपारियों ने जो मुझ पर भरोसा किया है उस पर खड़ा उतारने का प्रयास करूंगा। व्यापारियों के समस्या के लिए हर समय संघर्ष को तैयार हूं व्यपारियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी तरह की कोई परेशानी हो संघ कार्यालय को इसकी सूचना दें है भय मुक्त वातावरण में व्यापार करें। हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse