श्री रामनवमी मोहत्सव 2023 को धूमधाम एवं भव्यरूप से मनायेगा महावीर मंडल

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 19/03/2023 को महानगर औद्योगिक महावीर मंडल, रांची की वार्षिक बैठक मंडल अध्यक्ष सह वार्ड पार्षद वेद प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में न्यू मार्केट रोड सी टी ओ रोड धुर्वा के प्रांगण में सम्पन्न हुई।

बैठक में मुख्य रूप से श्री महावीर मंडल रांची के पूर्व अध्यक्ष श्री राजीव रंजन मिश्रा एवं अध्यक्ष श्री अशोक पुरोहित उपस्थित थे। सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया। बैठक में श्री रामनवमी मोहत्सव 2023 को धूमधाम एवं भव्यरूप से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष सभी अखाड़ो के दो-दो प्रतिनिधि को शामिल कर संचालन समिति बनायी गयी है।

संचालन समिति के द्वारा श्री रामनवमी मोहत्सव एवं अष्टमी झांकी के संचालन की जिम्मेदारी दी गयी है। श्री सिंह ने बताया कि अष्टमी के शाम में झांकी के साथ जागरण मंडली भी शामिल रहेगी एवं रामनवमी की भव्य शोभायात्रा अस्त्र-शस्त्र, ढोल नगाड़ों एवं गाजे बाजे के साथ भव्य रूप से दिन के 3 बजे निकाली जायेगी।

संचालन समिति का प्रारूप इस प्रकार है :-

  1. चंद्रघडी अखाड़ा डैम साइड :- नागेंद्र सिंह, बंटी यादव
  2. टूटल पूल आश्रम पूजा समिति - हरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह
  3. बजरंग अखाड़ा, हड़सर - बलराम, जितेंद्र बड़ाईक
  4. श्री राम बानर सेना, बांसकोचा - सुमित जैसवाल, भद्रकांत मिश्रा
  5. नर्मदेश्वर मंदिर, मथुरा खटाल - कौशल कुमार, राहुल यादव
  6. मोंटेसरी मैदान डी टाइप - श्रवण राम, कन्हैया सिंह
  7. नवभारत महावीर मंडल, पंचवटी - कृष्णा दास, मुकेश सिंह
  8. मानस मंदिर, शर्मा मार्किट, धुर्वा - अनिल श्रीवास्तव, अनिल कुमार सिंह
  9. कमला खटाल - श्याम बाबू सिंह, संतोष पासवान
  10. संत थॉमस स्कूल, सेक्टर 3 - राम बंदन सिंह, हिमांशु
  11. नव युवक सिंह, जे पी मार्किट - धीरेंद्र सिंह बमबम, मनोज माथुर
  12. महावीर मंडल न्यू मार्केट - सुमित कुमार, ओम प्रकाश
  13. शर्मा कॉलोनी, सेक्टर 4 - गोवर्धन शर्मा, चंदन पटेल
  14. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति, मोंटेसरी - साकेत सिंह, बलजीत
  15. महावीर मंडल क्लब, सेक्टर 4, थेथरकोच - राजेश कुमार
  16. लटमा हिल टंकी साइड , शिव मंदिर - रंजन पासवान, कृष्णा पांडेय
  17. यंग ब्लड क्लब, सेक्टर 3 - संजय चौधरी, अश्विनी (बिटटू)
  18. राम मंदिर दरबार, बस स्टैंड - मृगेंद्र सिंह, सतीश सिंह
  19. जागृति शिव मंदिर, टंकी साइड -दीपक कुमार, प्रशांत कुमार

बैठक में रमेश सिंह, सतेंद्र दुबे, जितेंद्र गिरी, सतीश कुमार, पप्पू चक्रवर्ती, एच एन सिंह, कामेश्वर सिंह, धीरेंद्र सिंह, कार्तिक लाल शर्मा, रवि शंकर, सुमित कुमार, राज बहादुर, उमेश कुमार, विनय बिहारी, धर्मेंद्र मिश्रा सहित सैकड़ों अखाड़ों के पदाधिकारी उपस्थित थे। उक्त जानकारी महानगर औद्योगिक महावीर मंडल, रांची के अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse