पद्मश्री मुकुंद नायक व मधु मंसूरी ने लॉन्च किया सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का फॉर्म

 

  • 20 मार्च से 15 अप्रैल तक होगा रजिस्ट्रेशन
  • कला और संस्कृति की विधाओं को संजोने का मिलेगा अवसर : संजय सेठ

टीम एबीएन, रांची। 5, 6 और 7 मई को रांची में आयोजित सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का फॉर्म आज लॉन्च किया गया। कला और संस्कृति से जुड़े इस महोत्सव के फार्म की लॉन्चिंग झारखंड के लोक का प्रतिनिधित्व करने वाले पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री मधु मंसूरी के साथ सुप्रसिद्ध गायिका मृणालिनी अखौरी ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सांसद श्री संजय सेठ मौजूद रहे। 

फॉर्म की लॉन्चिंग के बाद अतिथियों ने इस सांस्कृतिक महोत्सव के आयोजन की सराहना की और कहा कि यह महोत्सव रांची लोकसभा क्षेत्र के नवोदित लोक कलाकारों की प्रतिभा को निखारने में बहुत ही सशक्त भूमिका निभायेगा। सांसद ने यह एक अनूठा कार्यक्रम किया है, जो सामान्य रूप से लोग नहीं कर पाते। रांची लोकसभा क्षेत्र की कला और संस्कृति की प्रतिभाएं निखर कर सामने आये और वह देश और दुनिया में हमारी लोक कलाओं का मान बढ़ाएं, इस दिशा में सांसद का प्रयास सराहनीय है।

 दोनों ही अतिथियों ने कहा कि सांसद ने कलाकारों के लिए एक अच्छी पहल की है। इसका परिणाम कला संस्कृति के साथ-साथ कला के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए भी सार्थक होगा।

संजय सेठ ने कहा कि सांसद सांस्कृतिक महोत्सव के फॉर्म की लॉन्चिंग देश के 2 पद्मश्री व्यक्तित्व के द्वारा किया जाना मेरे लिए भी गौरव की बात है। मुकुंद नायक जी और मधु मंसूरी जी झारखंड की लोक के महत्वपूर्ण हस्ताक्षर हैं। इन्होंने अपनी विधाओं के माध्यम से झारखंड की कला और संस्कृति को संजोने का काम किया है। इनके मार्गदर्शन में सांसद सांस्कृतिक महोत्सव सफलता के नए आयाम बनायेगा, यह विश्वास मुझे है। इनके मार्गदर्शन में ही रांची लोकसभा क्षेत्र की कला और संस्कृति से जुड़ी विभिन्न विधाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, आशीर्वाद मिलेगा। 

इस दिशा में हम सब मिलकर काम कर रहे हैं। सांसद ने बताया कि यह फॉर्म 20 मार्च से 15 अप्रैल तक सांसद कार्यालय सहित युवा रंग मंच के कार्यालय में भी उपलब्ध रहेगा। फॉर्म की लॉन्चिंग के बाद सांसद ने महोत्सव से जुड़े विभिन्न विधाओं के को-ऑर्डिनेटर का भी नंबर जारी किया और कहा कि जो भी प्रतिभागी इस महोत्सव में भाग लेना चाहते हैं, वह किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए इन को-ऑर्डिनेटर से संपर्क कर सकते हैं।

इनसे कर सकते हैं संपर्क : इस महोत्सव में भाग लेने व संबंधित प्रतियोगिताओं की जानकारी हेतु संपर्क सूत्र भी जारी किये गये हैं। इसमें थिएटर स्किट प्रतियोगिता के लिए शंकर पाठक (8877183983) और सोनू सोनार (8935851653),
माइम प्रतियोगिता के लिए मुन्ना लोहार (9931152081) और सन्नी सिंह (8789359469),
क्लासिकल सोलो डांस के लिए सुश्री सुनीता उरांव (9523426376),
क्लासिकल ग्रुप डांस के लिए सुश्री तृषा भाटिया (9709069684),
फोक और पारंपरिक नृत्य के लिए सुश्री सुमोना चटर्जी (6363404054),
थीम आधारित कोरियोग्राफी के लिए श्री सिकंदर ठाकुर (8210335269),
वोकल सोलो के लिए श्री देबप्रिया ठाकुर (9430377731),
ग्रुप सॉन्ग के लिए श्री रजत आनंद (6200032956),
ट्राइबल इंस्ट्रूमेंट के लिए मनपुरण नायक (7070082417, 9835164521) से संपर्क किया जा सकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse