भारी आंधी-पानी के बावजूद हौसला बुलंद, बड़ी संख्या में लोग आये खादी मेला देखने

 

डॉ राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में खादी मेला

टीम एबीएन, पटना। शनिवार की भारी आंधी पानी ऐसा लगा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम में लगाये गये खादी मेला और प्रदर्शनी का रौनक कम हो जायेगा। लेकिन प्रदर्शनी में भाग ले रहे प्रतिभागियों ने बुलंद हौसले का परिचय देते हुए रविवार की सुबह शानदार तरीके से मेला को फिर से सजाया। सिवान के खादी प्रेमियों ने भी खादी संस्थाओं के उत्साह को बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ा। 

दोपहर 12 बजे के बाद ही भारी संख्या में लोग खादी मेला में खरीदारी करने तथा खादी के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए डॉ राजेंद्र प्रसाद स्टेडियम पहुंचे। इससे मेला में भाग ले रहे खादी संस्थाओं का उत्साहवर्धन हुआ। ग्राम निर्माण मंडल के कुलदीप महतो ने बताया कि कल की तेज आंधी पानी से एक समय लगा था कि मेला अब उजड़ जायेगा। लेकिन बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग की टीम ने बढ़िया काम किया और हमारा हौसला भी बढ़ाया।

 तेज आंधी और पानी के चलते आंशिक क्षति हुई है लेकिन आयोजकों की सक्रियता के चलते मेला फिर से गुलजार हो गया। आदिवासी समग्र ग्रामीण विकास परिषद के गौरव कुमार ने बताया कि सिवान डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद की भूमि है। हम इस भूमि को नमन करने आए हैं। यहां के लोगों की स्वतंत्रता संग्राम और खादी आंदोलन में बड़ी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। सिवान वासी हमारा हौसला भी बढ़ा रहे हैं। मधुबनी के पसमांदा ग्रामीण विकास संस्थान के कमरे आलम ने कहा कि मधुबनी की खादी डॉ राजेंद्र प्रसाद को भी पसंद थी।

 जब वह देश के राष्ट्रपति थे तो मधुबनी खादी को बढ़ावा देने के लिए मधुबनी आये और खादी के कपड़े खरीद कर गये थे। उनकी भूमि पर आयोजित यह मेला शानदार है और खादी प्रेमियों के लिए मनपसंद जगह बन सकती है। जन सेवा संस्थान के विजय कुमार ने भी कहा कि कल के आंधी पानी के बाद वह थोड़ा डर गये थे। लेकिन सुबह की पहली किरण के साथ ही डर जाता रहा।

 शनिवार की शाम को जो थोड़ा सा झटका लगा वाह रविवार को सिवान की लोगों की सक्रियता और सहयोग से गायब हो गया। खादी मेला में भाग लेने के लिए सिवान कर वह बहुत प्रसन्न हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse