टीम एबीएन, रांची। करम टोली चौक रांची के समीप, बरियातू रोड में झारखंड का पहला दिव्यांग सेवा केंद्र का उद्घाटन रांची के सांसद संजय सेठ ने किया। यह केंद्र गैर सरकारी संगठन "सक्षम" (समदृष्टि, क्षमता विकास व अनुसंधान मंडल) ने शुरू की है, जो कि दिव्यांगजनों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करती है।
सांसद ने केंद्र सरकार से दिव्यांग जनों को दी जा रही सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि सरकार हर एक दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। उन्होंने दिव्यांगजनों के हित के लिए हर संभव सहायता करने का आश्वासन भी दिया।
केंद्र के प्रभारी व सक्षम संगठन के सह सचिव अजीत कुमार ने बताया कि यह केंद्र दिव्यांगजनों के लिए सभी प्रकार के केंद्र, राज्य सरकारों व गैर सरकारी संस्थानों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों एवं सरकारी नीतियों से जोड़ने के लिए एक सेतु का कार्य करेगा।
दिव्यांगजनों के लिए यूडी आईडी कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र नौकरियों के लिए आवेदन छात्रवृत्ति आदि के आवेदन, स्कूल कॉलेजों में दाखिले संबंधी मार्गदर्शन, दिव्यांगता के अनुरूप यंत्र व उपकरण उपलब्ध कराने में सहयोग, छात्र-छात्राओं के लिए कैरियर काउंसलिंग व गाइडेंस मनोवैज्ञानिक सहयोग, दिव्यांगता से संबंधित पुस्तकालय आदि की सुविधा इस केंद्र में निशुल्क उपलब्ध रहेगी। केंद्र का हेल्पलाइन नंबर 9263224175 और 9905244057 है।
मौके पर रांची के दीपशिखा संस्थान के निदेशक सुधा लीला सियासी रांची के डायरेक्टर जितेंद्र, बीआरसी रांची के निर्देशक राकेश रंजन, सार्थक संगठन की सचिव श्रेया तिवारी, सक्षम क्षितिज डेफ स्कूल के प्राचार्य अनिल लाल, सक्षम महिला उपाध्यक्ष शीला लिंडा, डॉ अनुराधा वत्स, मुकेश कंचन व सक्षम संगठन से जुड़े दिव्यांगजन व सामान्य नागरिक दिव्यांग बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे। उक्त जानकारी सक्षम झारखंड के सहसचिव सह केंद्र प्रभारी अजीत कुमार (9905244057) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse