अब पतरातू डैम में क्रूज का मजा ले सकेंगे पर्यटक

 

  • साउंड सिस्टम-टीवी समेत अन्य अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस 65 सीटर क्रूज आम पर्यटकों के लिए शुरू

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। रामगढ़ जिले के पतरातू डैम में ऐसी क्रूज की सवारी अब यहां घूमने आने वाले पर्यटक कर सकेंगे। बताते चलें कि बीते दिनों रांची पहुंचे जी-20 के प्रतिनिधियों को डैम की सैर कराने के उद्देश्य से 65 सीटर ऐसी क्रूज मंगाया गया था, लेकिन क्रूज डेलीगेट्स के जाने के बाद पतरातू डैम पहुंचा। 

अब इस क्रूज की सवारी पतरातू डैम आने वाले आम सैलानी कर सकेंगे। क्रूज में बैठकर पूरे डैम की प्राकृतिक सुंदरता का आनंद उठाया जा सकेगा। पतरातू लेक रिजॉर्ट में आने वाले पर्यटकों के भ्रमण के लिए टीवी, साउंड सिस्टम से लैस अत्याधुनिक क्रूज मौजूद है। इस ऐसी क्रूज (बड़ी स्टीमर) को आम पर्यटकों के लिए शुरू कर दिया गया है। पतरातू डैम पहुंचने वाले पर्यटक इस क्रूज की सवारी कर आनंदित और रोमांचित हो रहे हैं।

क्रूज में एक साथ 65 लोगों के बैठने की है व्यवस्था : झारखंड पर्यटन विकास कारपोरेशन द्वारा पतरातू लेक रिजॉर्ट को गुजरात के अहमदाबाद की कंपनी अंटार्कटिका संचालित कर रही है। यह कंपनी पतरातू डैम को सुंदर बनाने में जुटी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse