झारखंड में एच3एन2 ने दे दी है दस्तक

 

  • जमशेदपुर की 68 साल की महिला एच3एन2 पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

टीम एबीएन, रांची। राज्यों में एच3एन2 इन्फ्लूएंजा दस्तक दे चुका है। वहीं, झारखंड के जमशेदपुर जिले में भी एच3एन2 इन्फ्लूएंजा ने दस्तक दे दी है जहां 68 वर्षीय महिला इस वायरस से संक्रमित मिली है जो कि टीएमएच में भर्ती है।

महिला मरीज को बुखार, खांसी और सांस फूलने की थी समस्या

जानकारी के मुताबिक वायरस से संक्रमित महिला को बीते 13 मार्च से बुखार, खांसी और सांस फूलने की समस्या हो रही थी। 16 मार्च को टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था, जिसमें महिला मरीज में वायरस की पुष्टि हुई है।

डॉक्टरों के मुताबिक उसका फेफड़ा 35% से अधिक खराब हो चुका है। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसी के परिवार के 4 अन्य सदस्यों को भी जिला सर्विलांस विभाग ने घर में आइसोलेट कर दिया है। उनके भी सैंपल लिये गये हैं, जिसमें से 2 लोगों को हल्की सर्दी-खांसी है। पीड़ित महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। 

वहीं, मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। सभी अस्पतालों को सावधानी बरतने का निर्देश दिया गया है। उन्हें लक्षण वालों मरीजों का सैंपल जांच कराने को कहा है। जिला सर्विलांस विभाग के महामारी रोग पदाधिकारी डॉ असद ने कहा कि सर्दी, बुखार और बदन दर्द आदि इसके प्रारंभिक लक्षण हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse