टीम एबीएन, कोडरमा। माहुरी वैश्य मंडल के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय मां मथुरासिनी महोत्सव के तीसरे श्री माहुरी भवन में समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों व सदस्यों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नवादा जेल अधीक्षक अजित वैश्यकियार व विशिष्ट अथिति कोडरमा स्टेशन प्रबंधक संतोष कुमार, माहुरी वैश्य महामंडल अध्यक्ष राजेश गुप्ता, महामंत्री उमाशंकर चरणपहाड़ी, उपाध्यक्ष रवि कपसीमे, राजेंद्र तर्वे, संगठन मंत्री प्रदीप कुमार, उप धर्म संचार मंत्री मनीष कुमार आकाश, उप सचिव राजकुमार अठघरा, केंद्रीय नवयुवक समिति उपाध्यक्ष रितेश लोहानी शामिल हुए।
अतिथियों ने समारोह का उद्घाटन दिप प्रज्वलित कर किया। मौके पर मुख्य अथिति अजित वैश्यकियार ने कहा कि जीवन में हर पग पर मुसीबत आती है लेकिन जो इन मुसीबतों से जूझ कर आगे बढ़ता है वो ही आगे नया मुकाम हासिल करता है।
हार से कभी डरना नहीं चाहिए कोशिस करने वालों की कभी हार नहीं होती है। इस लिए सबों को अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए अपने आत्मविश्वस को मजबूत रखने कि जरूरत है। उन्होंने सभी बच्चों को ईमानदारी से कड़ी मेहनत करने की बात कही। विशिष्ट अतिथियों ने भी उपस्थित लोगों को मां मथुरासिनी महोत्सव को शुभकामनाएं दी।
इस दौरान समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके उपरांत मां मथुरासिनी वंदना के साथ सम्मान समारोह प्रारंभ हुआ। समारोह में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों व सदस्यों को अतिथियों के द्वारा प्रशस्त्री पत्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
समारोह के परियोजना निदेशक दिलीप अठघरा व महिला समिति की रेणु बड़गवे थी। मौके पर मंडल अध्यक्ष मुन्ना भदानी, सचिव संजय तर्वे, उपाध्यक्ष दयानंद पवनचौदह, कोषाध्यक्ष विजय वैश्यकियार, संगठन मंत्री विशाल भदानी, अरविंद एकघरा, नवयुवक समिति अध्यक्ष प्रतीक कुमार, उपाध्यक्ष अंकित एकघरा, सचिव साहिल भदानी, खेल मंत्री संस्कार लोहानी, पीयूष लोहानी, महिला समिति अध्यक्ष ललिता भदानी, सचिव सरोज पवनचौदह आदि मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse