एबीएन सोशल डेस्क। अगर आप अपने आधार में ऑनलाइन जाकर कुछ अपडेट करना चाहते हैं तो अब बिल्कुल मुफ्त में कर सकेंगे। यूनिक आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने नागरिकों को मुफ्त में आधार के लिए ऑनलाइन दस्तावेज (डॉक्यूमेंट) अपडेट करने की सुविधा प्रदान करने का फैसला किया है। यह सुविधा 14 जून तक जारी रहेगी। 10 साल पुराना आधार कार्ड होने पर इसे अनिवार्य तौर पर अपडेट कराना होगा।
यूआईडीएआई ने लोगों से अपील की है कि मायआधार पोर्टल पर जाकर मुफ्त में दस्तावेजों को अपडेट फैसिलिटी का लाभ उठा सकते हैं। दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए कोई फीस का भुगतान नहीं करना होगा, लेकिन आधार केंद्र पर जाकर डॉक्यूमेंट अपडेट करने पर 50 रुपये फीस देने होगा। इससे पहले, निवासियों को आधार पोर्टल पर अपने दस्तावेजों को अपडेट करने के लिए 25 रुपये का भुगतान करना पड़ता था।

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse