मिसिर बेसरा पर एक करोड़ का इनाम

 

  • नक्सली पर नकेल कसने के लिए नये सिरे से की गयी घोषणा, देखें पूरी लिस्ट

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में नक्सली समूहों पर नकेल कसने के लिए नये सिरे से इनाम की घोषणा की गयी है। राज्य में सक्रिय 76 नक्सलियों के खिलाफ पुलिस मुख्यालय ने नये सिरे से इनाम घोषित करने का प्रस्ताव गृह मंत्रालय को भेजा था। अब उसी प्रस्ताव पर गृह मंत्रालय की तरफ से मंजूरी दे दी गयी है। इनाम की राशि एक करोड़ से लेकर एक लाख तक रखी गयी है।

भाकपा माओवादियों के पोलित ब्यूरो सदस्य मिसिर बेसरा, केंद्रीय कमेटी सदस्य पतिराम मांझी उर्फ अनल, असीम मंडल उर्फ आकाश का नाम एक करोड़ के इनामी नक्सलियों की सूची में शामिल है। वहीं भाकपा माओवादियों के सैक कमांडर चमन उर्फ लंबू, लालचंद हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा, रघुनाथ हेंब्रम उर्फ निर्भय जी, अजीत उरांव उर्फ चार्लिस, अजय महतो उर्फ टाइगर और पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप पर 25 लाख के इनाम की राशि घोषित की गयी है।

 माओवादियों के रीजनल कमेटी सदस्य विभिषण उर्फ मोछू, संजय महतो उर्फ संतोष, नवीन उर्फ सर्वजीत यादव, छोटू जी उर्फ छोटे खेरवार, कृष्णा हांसदा उर्फ अविनाश मांझी, सचिन उर्फ रामप्रसाद मार्डी, रवींद्र गंझू, अमित मुंडा, नितेश यादव उर्फ इरफान, बेला सरकार उर्फ पंचमी, गणेश भारती उर्फ अभ्यास के साथ-साथ टीपीसी के आक्रमण गंझू और पीएलएफआई के मार्टिन केरकेट्टा पर 15 लाख का इनाम घोषित किया गया है।

वहीं भाकपा माओवादियों के जोनल कमांडर रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा, मृत्युंजय जी उर्फ फरेश भुइयां, मुनेश्वर गंझू, अरविंद भुइयां, मनोहर गंझू, नीरज सिंह खेरवार, साहेबराम मांझी, विवेक यादव उर्फ कोरा, सीताराम रजवार, चंदन सिंह खरवार, गोदराय यादव और अभिजीत यादव पर 25 लाख के इनाम की घोषणा की गयी है। इसके अलावा पीएलएफआई के तिलकेस्वर गोप, टीपीसी के आरिफ जी उर्फ शशिकांत, जेजेएमपी के पप्पू लोहरा पर भी 25 लाख इनाम रखा गया है।

एक करोड़ की श्रेणी में प्रयाग मांझी उर्फ विवेक, 25 लाख की श्रेणी में माओवादी सैक कमांडर अनुज उर्फ सहदेव सोरेन, गौतम पासवान, टीपीसी प्रमुख ब्रजेश गंझू, विश्वनाथ उर्फ संतोष, प्रकाश महतो उर्फ पिंटू महतो। 15 लाख की श्रेणी में रीजनल कमांडर रणविजय महतो, दुर्याधन महतो उर्फ मिथलेश सिंह, इंदल गंझू उर्फ ललन गंझू, मदन महतो उर्फ शंकर, पूनम उर्फ जोवा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse