टीम एबीएन, लोहरदगा। बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशक झारखंड के लोहरदगा निवासी लाल विजय शाहदेव ने मेरे नैना तेरे नैना नामक फिल्म का निर्माण किया है। लाल विजय द्वारा निर्मित लोहरदगा का इसी सप्ताह देशभर के सिनेमाघरोंं में रिलीज हुआ था।
निर्माता-निर्देशक लाल विजय ने बताया कि फिल्म में 30 वर्षीय एक अनाथ लड़की, वासु एक आदमी को तालाब में नहाते देखकर उसके साथ रहने के लिए बेताब है। वह अपना सब कुछ बेच देती है, यहां तक कि एक तांत्रिक द्वारा बताये गये तरीके को अमल करते हुए उस आदमी के कुत्ते की भी बलि दे देती है। इसके बाद वह उसके सामने अपने नग्न शरीर पर कुत्ते की राख के साथ इस उम्मीद में खड़ी है कि वह उस पर जादू कर सके। लेकिन जीवन एक खेल खेलता है।
फिल्म के निर्माता-राकेश डांग और दीपक सिम्हल, सह निर्माता-अमृता शाहदेव और मधुकर वर्मा, लेखक-केदार धारवाड़कर और लाल विजय शाहदेव, छायांकन-अजित सिंह, संगीत-सूरज, कृष्णा बेदर्दी और ओम झा, गीतकार-प्यारेलाल यादव, कृष्णा बेदर्दी और ओम झा, गायक-खेसारी लाल यादव, फरहान शब्बिर, वंदिता भारती, ममता राउत, सुबोध, आब्या दूबे, प्रियंका सिंह, ओम झा, संकलन अखिलेश सिंह और नुरेन अंसारी, क्रिएटिव डायरेक्टर-कामाक्षी ठाकुर, नृत्य-कानु मुखर्जी, कला-डीके राहुल, ध्वनि-नीतीश शर्मा, डीआई-पुष्पेंद्र सूर्यवंशी, मार्केटिंग हेड-विजय यादव, निर्माण प्रबंधक-उमाशंकर तिवारी, पोस्टर-नर्सु, कलाकार-खेसारी लाल यादव, खुशबू शर्मा, कामाक्षी ठाकुर, रीतू शर्मा, नीना चीमा, निशिकांत दीक्षित, चुनु मेहरा और स्पेशल पार्ट-रवि भाटिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse