रांची। झारखंड की राजधानी रांची सहित कई जिलों में 17 मार्च को ओले पड़ेंगे। गुरुवार को कई जगहों पर तेज हवा चलेगी। वज्रपात की आशंका भी है। यह जानकारी रांची मौसम केंद्र ने 15 मार्च को जारी बुलेटिन में दी। हवा के रूख से मौसम में बदलाव की संभावना है।
तापमान में कमी संभव
राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिन इसमें 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।
16 को चलेगी तेज हवा
केंद्र के अनुसार 16 मार्च को राज्?य में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कई जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
17 को यहां पड़ेंगे ओले
केंद्र के अनुसार 17 मार्च को राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका भी है। कई जगहों पर तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है।
गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, देवघर, गिरिडीह, जामताड़ा, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, रांची, खूंटी, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम जिले में कहीं-कहीं ओला पड़ने की आशंका है।
इस दिन चलेगी तेज हवा
केंद्र के मुताबिक 18 से 21 मार्च तक राज्य में कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 18 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
इसी तरह 19 मार्च को कहीं-कहीं गर्जन के साथ वज्रपात होने की आशंका है। तेज सतही हवा चल सकती है। इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse