टीम एबीएन, रांची। राजधानी में भी बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दिया है। जिसके बाद केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बर्ड फ्लू के लिए स्वास्थ विभाग निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
बता दें कि एक सप्ताह पहले ही बर्ड फ्लू के कारण बोकारो में करीब 4,000 मुर्गियों और बत्तखों को मारा गाया था। जिसके एक सप्ताह बाद राजधानी रांची में भी बर्ड फ्लू (एवियन इंफ्लुएंजा) की पुष्टि की गयी है। ऐसे में होली में मुर्गा खाने वाले लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र ने तीन मार्च को झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह को लिखे एक पत्र में राजधानी में मुर्गियों में एवियन इन्फ्लूएंजा (एच5एन1) संक्रमण की पुष्टि की व इसके रोकथाम के लिए राज्य सरकार को जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया। वहीं मुर्गियों में इस वायरस के लक्षण पाये जाने की सूचना मिलने के बाद झारखंड के पशुपालन विभाग ने इसके नमूने भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान में जांच के लिए भेजे थे।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संस्थान ने एक नमूने में बर्ड फ्लू होने की पुष्टि की। वहीं राज्य के पशुपालन निदेशक चंदन कुमार ने भी रांची के उपायुक्त और जिला पशुपालन अधिकारी को बर्ड फ्लू से बचाव के लिए सभी एहतियातन कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। इससे पहले बोकारो के चास में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि की गयी थी, जिसके बाद करीब 4000 मुर्गियों एवं बत्तखों को मारा गया था।
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने राज्य में बढ़ रहे बर्ड फ्लू के मामलों पर कहा कि हमारा विभाग भी इस पर ध्यान देगा। साथ में पशुपालन विभाग भी इस पर ध्यान देगा। किसी के शरीर पर इस वायरल का दुष्प्रभाव न पड़े। अभी तक ऐसी कोई गंभीर बात सामने तो नहीं आई हैं। आधिकारिक तौर पर अगर कोई मामला सामने आयेगा तो तुरंत उस पर संज्ञान लिया जायेगा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse