टीम एबीएन, रांची। आद्रा मंडल के बांकुड़ा और जंगल महल भादुतला स्टेशन पर ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाना है। इसके कारण रांची रेल मंडल से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। खड़गपुर से चलकर हटिया आने वाली ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर- हटिया एक्सप्रेस 26 फरवरी को रद्द रहेगी।
वहीं ट्रेन संख्या 18036 हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस आद्रा स्टेशन तक जायेगी। वहां से ट्रेन संख्या 18035 आद्रा – हटिया पैसेंजर स्पेशल ट्रेन चलायी जायेगी। यह जानकारी दक्षिण पूर्व रेलवे जनसंपर्क विभाग ने दी है। रांची से हावड़ा के बीच चलने वाली ट्रेन संख्या 18628 रांची – हावड़ा एक्सप्रेस 26 फरवरी को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर बदले हुए मार्ग कोटशिला – पुरुलिया – चांडिल – टाटानगर – खड़गपुर होकर चलेगी। खड़गपुर मंडल के अंतर्गत रानीताल स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है, जिसके कारण सात मार्च को ट्रेन संख्या 12875 पुरी – आनंदविहार टर्मिनल एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse