महंगाई को काबू में रखने के लिए जरूरी कदम उठायेगा आरबीआई : निर्मला सीतारमण

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि महंगाई को तय सीमा में रखने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक आवश्यक कदम उठायेगा। उन्होंने सोमवार को जयपुर में बजट के बाद उद्योग जगत के एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि मुझे लगता है कि आरबीआई भारतीय अर्थव्यवस्था पर नजर रख रहा है और जरूरत पड़ने पर फैसला ले रहा है।

बता दें कि खुदरा महंगाई जनवरी महीने में तीन महीने के उच्च स्तर 6.52 फीसदी पर पहुंच गयी। इसके साथ ही महंगाई एक बार फिर रिजर्व बैंक के संतोषजनक स्तर से ऊपर चली गई है। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई दिसंबर में 5.72 फीसदी और जनवरी 2022 में 6.01 फीसदी थी।

खाद्य पदार्थों की महंगाई दर जनवरी में 5.94 फीसदी रही जो दिसंबर में 4.19 फीसदी थी। भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा महंगाई पर गौर करता है। केंद्रीय बैंक को मुद्रास्फीति दो फीसदी घट-बढ़ के साथ चार फीसदी पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse