टीम एबीएन, पलामू। पांकी हिंसा घटना को लेकर स्थानीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने बड़ी बात कही है। डॉ शशि भूषण मेहता ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि पांकी हिंसा में हुई पत्थरबाजी की घटना में बाहरी ताकतों का हाथ है। इसमें विदेशी ताकत भी शामिल है। विधायक ने कहा कि इस मामले में गहरी जांच की जरूरत है और दोषियों का संबंध विदेशी ताकतों से है।
विधायक ने कहा कि पूरे मामले में सीबीआई जांच की जरूरत है। पांकी की घटना में कई स्तर पर साजिश रची गयी है। पांकी के स्थानीय विधायक डॉ शशिभूषण मेहता लगातार इलाके में कैंप कर रहे हैं और हालात पर नजर बनाए हुए है। पांकी के हालात को लेकर लगातार वे सरकार और प्रशासनिक अधिकारियों से कई विषयों पर मांगों को उठा रहे हैं। पांकी विधायक डॉ शशिभूषण मेहता ने कहा कि हिंसा की यह घटना पूरी तरह से साजिश है पूरे मामले में सीबीआई जांच की जरूरत है।
मामले में यह जानकारी मिली है इलाके में पहले बिजली काटी गयी है, उसके बाद एक स्थानीय व्यक्ति के ट्रैक्टर से पत्थर को पहुंचाया गया है। प्रशासन को मामले में सख्ती बरतने की जरूरत है और दोषियों पर कार्रवाई के लिए कई स्तर पर कदम उठाये जाने की जरूरत है। विधायक ने कहा कि इस घटना में बाहरी ताकतों का हाथ है। दोषियों के बैंक खातों के भी जांच करने पर कई बड़े खुलासे होंगे। पूरे मामले में विधायक ने निर्दोष लोगों को फंसाने का भी आरोप लगाया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse