टीम एबीएन, रांची। भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में अपनी ताकत झोंक रहे हैं। विधायक मनीष जायसवाल अहले सुबह से देर शाम तक लगातार रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाके में लोगों से मिलकर एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी के पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं तो वहीं भाजपा और आजसू कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचकर जीत की रणनीति बना रहे हैं।
विधायक मनीष जयसवाल रविवार को अगले सुबह से लेकर देर शाम तक बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने के साथ यहां स्थानीय मतदाताओं से मिलकर वर्तमान झारखंड सरकार की भ्रष्ट नीतियों को बारीकी से रखते हुए एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।
इस दौरान विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में बदलाव की बयार बह रही है। इस बार मतदाता का मिजाज एनडीए के पक्ष में है और रामगढ़ की जनता एनडीए प्रत्याशी सुनीता चौधरी को भारी मतों से जीतायेगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse