22 फरवरी से 3 मार्च तक मोरहाबादी मैदान में लगेगा पर्यावरण मेला

 

टीम एबीएन, रांची। युगांतर भारती तथा नेचर फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में 22 फरवरी से 3 मार्च तक रांची के मोरहाबादी मैदान में पर्यावरण मेला लगाया जायेगा। इस मेले में देश के जाने-माने तथा प्रतिष्ठित वैज्ञानिक, पर्यावरणविद् कानूनविद्, आदि लोकहित व्याख्यानों द्वारा पर्यावरण के विभिन्न आयामों पर अपने अनुभव एवं विचार रखेंगे।

मेले का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में पर्यावरण के प्रति रुचि बढ़ाना 

मेले के संयोजक डॉ एमके जमुआर ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस में पर्यावरण के प्रति रुचि बढ़ाना है। इसके लिए राज्य के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए पर्यावरण विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सभी शैक्षणिक संस्थानों से चुने गये उत्कृष्ट प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 फरवरी को मेला परिसर में किया जायेगा। विशेषज्ञ पैनल द्वारा घोषित किये गये विजेताओं को प्रशस्ति-पत्र, पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। डॉ जमुआर ने बताया कि 24 फरवरी को पर्यावरणीय मानदंडों के अनुरूप कार्य करने वाले निजी एवं सरकारी औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार दिया जायेगा। 25 फरवरी को फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इको टूरिज्म फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse