तीर्थाटन के प्रथम यात्री दल की यात्रा सकुशल संपन्न

 

  • श्री माहेश्वरी सभा रांची ने 26 से 29 फरवरी के बीच 15 सदस्यीय दल हुआ था रवाना

टीम एबीएन, रांची। श्री माहेश्वरी सभा रांची के द्वारा आयोजित प्रथम तीर्थाटन के अंतर्गत 26 जनवरी 2023 से 29 जनवरी 2023 तक 15 सदस्यीय तीर्थयात्री दल ने बनारस -विंध्याचल- प्रयागराज- अयोध्या का भ्रमण कर वहां के प्रसिद्ध मंदिरों का दर्शन किया। तीर्थाटन के संयोजक राजकुमार मारू ने बताया कि माहेश्वरी समाज के लोगों को धार्मिक यात्रा करवाने के उद्देश्य से तीर्थाटन मंच का प्रारंभ किया गया। 

इस मंच के अंतर्गत प्रथम यात्रा अशोक साबू के नेतृत्व में 15 तीर्थयात्रियों के दल का गठन किया गया। इस दल में भरत माहेश्वरी, बसंत बियानी, शिव शंकर साबू, नरेंद्र लाखोटिया, विनोद चितलांगिया, राजेंद्र बिड़ला, किरण बियानी, इंदिरा साबू, सरिता लाखोटिया, सरिता चितलांगिया, शिखा बिड़ला, शारदा लड्ढा, मंजू चांडक एवं सुमन साबू ने भाग लिया। श्री मारू ने बताया कि 25 जनवरी को संध्या समाज की तीनों इकाइयां माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति एवं माहेश्वरी युवा संगठन ने हर्षोल्लास के साथ प्रथम तीर्थयात्री दल को विदाई दी।

 समाज के वरिष्ठ सदस्य जुगल किशोर मारू, जयकिशन गट्टानी, पवन मंत्री, महावीर सोमानी, उमाशंकर साबू, बजरंग सोमानी, किशन कुमार साबू, महिला समिति की सुमन चितलांगिया, विजय श्री साबू, उषा मंत्री, बंदना मारू, कुमुद लखोटिया, सीमा मालपानी, भारती चितलांगिया, विमला फलोड़, रश्मि मालपानी एवं माहेश्वरी युवा संगठन के सौरभ साबू, अंकुर डागा, विनय मंत्री, हेमंत माहेश्वरी आदि ने तीर्थयात्री दल के सदस्यों का पारंपरिक रूप से रोली का तिलक लगाकर एवं शगुन का लिफाफा तथा साथ में तिरंगा दुपट्टा एवं जैकेट देकर विदाई की। 

तीर्थयात्री दल ने अपनी यात्रा के दौरान पवित्र माघ के महीने तथा बसंत पंचमी एवं सूर्य सप्तमी में वाराणसी, प्रयागराज संगम एवं सरयू नदी में स्नान किया एवं समाज के समस्त बंधु बांधव के लिए मंगल कामना की।
यात्रा के  दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर, संकट मोचन मंदिर, तिलभांडेश्वर मंदिर, गौरी केदारेश्वर मंदिर, काल भैरव मंदिर, सारनाथ, गंगा आरती, लेटे  हनुमान जी का मंदिर, कनक मंदिर भवन, दशरथ भवन, हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि एवं रामलला का दर्शन किया। 

 राजकुमार मारू ने बताया कि तीर्थाटन के अंतर्गत आगे चार धाम की यात्रा विचार किया जा  रहा है। समाज के सदस्यों के लिए ऐसी धार्मिक यात्राएं निकलती रहेगी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse