एबीएन सोशल डेस्क। भारतीय प्रकृति ने जितने रोगों की उत्पत्ति की है। प्रकृति में उन सबका इलाज भी छुपा हुआ है। बस जरूरत है, उसे जानने की और उसे प्रयोग में लाने की। जी हां! कुछ इसी तरह के प्राकृतिक गुणों से भरपूर हैं सहजन की पत्तियां। भले ही लोग इसके बारे में नहीं जानते हों, लेकिन इसमें गुणों की अपार खान है। यह शरीर में व्याप्त कई रोगों का समुचित इलाज करती है। आज हम बताएंगे कि सहजन की पत्तियों में कौन-कौन से लाभकारी गुण छुपे हुए हैं। जानें सहजन की पत्तियों के लाभ :
डायबिटीज : सहजन की पत्तियों के अर्क में मधुमेह विरोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिस वजह से ये मधुमेह रोगी के लक्षणों को कम करने में सहायक होती हैं। ये इंसुलिन के स्तर और संवेदनशीलता को भी बढ़ा सकती हैं जिससे मधुमेह रोगी को फायदा मिलता है।
हार्ट के लिए अच्छा : सहजन की पत्तियों के फायदे आपके दिल को खराब कोलेस्ट्रॉल के प्रभाव से बचा सकते हैं। इन पत्तियों में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा होती है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकती है जिससे हृदय संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है।
बीपी को रखे कंट्रोल में : सहजन की पत्तियों में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है जो रक्तचाप को कम करने में प्रभावी होता है। पोटैशियम वैसोप्रेसिन को नियंत्रित करता है और यह हार्मोन रक्तवाहिकाओं के कामकाज को प्रभावित करता है।
कैंसर के खतरे को करता है कम : सहजन की पत्तियों में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, जस्ता और अन्य सक्रिय घटक होते हैं जो कैंसर कोशिकाओं और फ्री रेडिकल्स के प्रभावों को कम करने में सहायक हैं।
लीवर स्वस्थ रखे : सहजन के पत्तों के रस में सिलिमारिन जैसे घटक होते हैं जो लिवर एंजाइम फंक्शन को बढ़ाते हैं। यह घटक यकृत को भी प्रारंभिक क्षति से भी बचाता है जो उच्च वसा के सेवन या यकृत रोग के कारण होती है।
आंखों के लिए बेस्ट : सहजन के पत्तों में विटामिन ए उच्च मात्रा में होता है जो गाजर की तुलना में 4 गुना अधिक है। सहजन के पत्तों में ल्यूटिन भी अच्छी मात्रा में होता है जो ग्लूकोमा को रोक सकता है।
इम्यूनिटी मजबूत करता है : सहजन के पत्तों में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन होते हैं जो प्रतिरक्षा कोशिकाओं की कार्य क्षमता को बढ़ाने और वायरस या बैक्टीरिया के प्रभाव को कम करने में सहायक होते हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse