अनुबंध कर्मियों को नियमित कराने की मांग को लेकर निकला जुलूस

 

  • वादा निभाये झारखंड सरकार, अनुबंधकर्मियों को करे नियमित : महेश सिंह

टीम एबीएन, लोहरदगा। राज्य महासंघ के निर्णयानुसार झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ने सदर अस्पताल लोहरदगा से जुलूस प्रस्थान कर अनुबंध कर्मियों को नियमित कराने की मांग को लेकर समाहरणालय पहुंच सभा में तब्दील हो गई। प्रदर्शन की अध्यक्षता राजेश्वर महतो ने की। 

जुलूस का नेतृत्व महासंघ के जिलासचिव सह पूर्व राज्याध्यक्ष महेश कुमार सिंह, चिकित्सा संघ के जिलासचिव सह राज्य उपाध्यक्ष मो जफर आलम, आबिद, अखलाक अहमद, प्रदीप कुमार राम, शिवेंदु, रेखा कुमारी, सुनीता, निलेश कुमार, वसीम अहमद, सच्चिदा शाहदेव आदि ने किया। 

कार्यक्रम के पश्चात मांग संबंधी संलेख उपायुक्त को समर्पित किया गया। जुलूस में काफी संख्या में महिला-पुरूष चिकित्सा कर्मी तथा महासंघ के सदस्य शामिल थे। मौके पर कर्मचारियों से संबंधित आठ सूत्री मांग-पत्र समर्पित किया गया, जिनमें अनुकम्पा पर प्रतिमाह बहाली,विभिन्न विभागों के कर्मियों को 10, 20, 30 साल की सेवा पर क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय एमएसीपी, योग्य चतुर्थवर्गीय को तृतीय वर्ग में प्रोन्नति, ठेका, अनुबंध, मानदेय, पारा कर्मियों तथा योजना में कार्यरत कर्मीगण एवं बोर्ड, निगम, निकाय यथा जिला परिषद, नगर परिषद, डीआरडीए कर्मियो का सरकारीकरण, नव सृजित प्रखडों में कर्मचारियों के पद का सृजन, रिक्त पदों पर स्थायी कर्मियों की बहाली, 300 दिन से अधिक सेवानिवृत्ति तक की सेवा पर उपार्जित अवकाश की गणना तथा कर्मचारियों की समस्या के निदान को ले जेसीएम का गठन की मांग शामिल है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse