किस्को : सीएचसी में अनुबंध पारा मेडिकल कर्मियों का धरना

 

  • कर्मियों के हड़ताल में जाने से स्वास्थय व्यवस्था चरमरायी 

टीम एबीएन, लोहरदगा। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने गुरुवार को किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान अनुबंध कर्मियों ने ओपीडी में ताला लगाकर सरकारी कर्मचारियों से धरना प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की। जिससे उनकी मांगों को सरकार जल्द सुने और स्थायीकरण की मांगों को पूरी करें।

इसके बाद सभी अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारी किस्को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में धरना प्रदर्शन करने के बाद लोहरदगा में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शामिल हुए। गौरतलब हो कि झारखंड राज्य एनआरएचएम के एएनएम जीएनएम अनुबंध कर्मचारी संघ के बैनर तले पूरे राज्य में स्थायीकरण की मांग को लेकर प्रदर्शन धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया है। जिसके बाद से अनुबंध कर्मी लगातार 18 दिनों से हड़ताल में है। जिससे स्वास्थ्य सुविधाएं बच्चे का नियमित टीकाकरण, एमटीसी, स्वास्थ्य उपकेंद्रों में प्रसव एवं ओपीडी सहित अन्य कार्य प्रभावित गया है।

 हालांकि स्वास्थ्य प्रभारी का दावा है कि अनुबंध स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल में जाने के बाद भी सभी कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। किस्को में धरना प्रदर्शन करने वाले अनुबंध कर्मियों में चांदमनी तिर्की, नीलिमा तिर्की, सीता कुमारी, शिप्रा कुमारी, मंजुला एक्का, तारामणि नगडुवार, रेखा कुमारी, अनिमा, सुषमा, फॉलोमीना बाड़ा, अनिमा टोप्पो, सोनी शबनम, शोभा टोपी, सुनीता हेमरोम  व अन्य मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse