कोडरमा : सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चियों ने देशभक्ति गीत पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोहा

 

टीम एबीएन, कोडरमा। 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन कोडरमा के सौजन्य से श्रम कल्याण केंद्र झुमरी तिलैया में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज व अनुमंडल पदाधिकारी श्री संदीप कुमार मीणा द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। 

कार्यक्रम में सरकारी व गैर सरकारी कुल 20 स्कूलों के बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों के मन को खूब मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान हमर सुंदर झारखंड, राजस्थानी लोक, चलो जवानों बढ़ो जवानों, केसरी रंग जैसे देशभक्ति गीतों पर दर्शक खूब थिरके। भारत माता की जय घोष से पूरा महफिल सराबोर रहा। विभिन्न सरकारी स्कूल के बच्चों द्वारा शहीदों की कुर्बानी को नाट्कीय रुप में प्रस्तुत किया गया। नाटक को देखते हुए पूरा हॉल तालियों की गड़गहाट से गूंज उठा।

सर्वोच्च प्रदर्शन के लिए शील्ड देकर किया गया सम्मानित
सांस्कृति कार्यक्रम में बेहतर नृत्य प्रस्तुति में जूनियर श्रेणी में आकाश योगा केंद्र प्रथम व किड्जी विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा। साथ ही सीनियर श्रेणी में कस्तूरबा आवासीय विद्यालय जयनगर प्रथम, सेक्रेट हार्ट स्कूल द्वितीय और माडर्न पब्लिक स्कूल तृतीय स्थान पर रहा। इन्हें उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त परियोजना प्लस टू उच्च विद्यालय कोडरमा को सामूहिक नृत्य, आदर्श प्लस टू उच्च विद्यालय मधवाटांड को नाट्य, आंगनवाड़ी केंद्र सलयडीह को स्वागत नृत्य व नागपुरी गाने पर नृत्य, सीएच प्लस टू हाई स्कूल को सामूहिक नृत्य, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय सतगावां को सामूहिक नृत्य को लिए सांत्वाना पुरुस्कार दिया गया। इन्हें उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री सूरज कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री ऋतुराज व अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 साथ ही नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय को सामूहिक नृत्य, कस्तूरबा आवासीय विद्यालय मरकच्चो को सामूहिक नृत्य, दिगम्बर जैन विद्यालय को सामूहिक नृत्य, परियोजना प्लस 2 उच्च विद्यालय देवीपुर को एकल गीत, आंगनवाड़ी केंद्र मतौनी को नृत्य, मेरिडियन एकेडमी को गायन में बेहतर प्रदर्शन करने हेतु विशेष सम्मान के रूप में शॉल और प्रशस्ति पत्र दिया गया।  इसके अतिरिक्त छोटी सी बच्ची सपूर्णा द्वारा मां के ऊपर कविता बोली गयी। दर्शकों ने खूब सराहा एवं बच्ची को प्रोत्साहन राशि भी प्राप्त हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम गोपनीय प्रभारी जयपाल सोय व प्रशिक्षु उप समाहर्ता सारांश जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ। मन का संचालन मनोज कुमार ने किया।  
 
मौके पर जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला पर्यटन पदाधिकारी कैलाश राम समेत पदाधिकारी, कर्मी, पीएमयू सदस्य व भारी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse