मकर संक्रांति : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने किया मेला का उद्घाटन

 

टीम एबीएन, कटकमदाग। प्रखंड के बानादाग पहाड़ी मंदिर गौरी शंकर धाम मे प्रत्येक वर्ष के तरह इस वर्ष 14 जनवरी मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर मेला का आयोजन किया गया। वहीं सदर विधायक माननीय मनीष जायसवाल ने मेले को फीता काटकर उदघाटन किया। गौरी शंकर धाम के ट्रस्ट के सदस्यों ने बानादाग पहाड़ी मंदिर, गौरी शंकर धाम में पूजा अर्चना की गयी। 

वहीं मेला समिति के अध्यक्ष ने बताया कि मेले में कई तरह की दुकानें लगी है। जैसे मिठाई, खिलौना, कपड़ा, बर्तन पशु के साथ झूला इत्यादि आकर्षण का केन्द्र बना है। वहीं  मेला समिति के सचिव ने लोगों से निवेदन किया है कि मेला में आप  सभी अपने परिवार एवं बच्चों के साथ मेले मे मनोरंजन के लिए आये। 

मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, जयदीप सिन्हा उर्फ टुनटुन लाल, हुलास प्रसाद कुशवाहा, मेला समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद, सचिव रामावतार राणा, मीडिया प्रभारी संदीप कुमार, महामंत्री टुकन महतो, कोषाध्यक्ष अनिल महतो, सुबोध भाई साधक,  रामाशंकर प्रसाद, चमन महतो, राजेश गोप, तुलसी महतो, किशोरी प्रसाद, मुकेश कुमार, सूरज कुमार, रौशन कुमार, अरविन्द कुमार, शिवम कुमार, भोला प्रसाद, रुपेश प्रसाद, विकास कुमार, अजीत रजक, उमेश प्रसाद, मनोज प्रसाद इत्यादि उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse