बिष्णुगढ़ : जदयू समर्थकों ने दी शरद यादव को श्रद्धांजलि

 

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। जनता दल यूनाईटेड पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष दशरथ राय ने गरीबों के मसीहा शरद यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। कहा कि जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव के निधन से देश की राजनीति ने एक महान समाजवादी तथा पिछड़ों के  नेता को खो दिया है, जो पार्टी परिवार के लिए अपूर्णीय क्षति है, कहा की लोहिया एवं कर्पूरी ठाकुर  के विचारों को इन्होंनें सरजमीं पर उतारा है। आज देश की राजनीति में उनके जाने से जो नुकसान हुआ है उसे भर पाना असंभव है।

शोक व्यक्त करने वालों में पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र मंडल, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रखण्ड अध्यक्ष यूसुफ अन्सारी, जिला उपाध्यक्ष रामलाल सोरेन, युवा जिला सचिव नीलकंठ तुरी, सुरेश हांसदा, प्रखण्ड अध्यक्ष देवनाथ महतो, जिला सचिव चमन स्वर्णकार, अनील कसेरा, जीतन किस्कू आदि सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse