दारू : चंडी स्थान में 27 वर्षों से मेले का सफल आयोजन

 

टीम एबीएन, दारू। दारू प्रखंड के दिगवार मां चंडीस्थान में विगत 27 वर्षों से मकर सक्रांति के अवसर पर मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी दो दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। मेला के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त झारखंड सरकार के राज्य मंत्री फागु बेसरा ने मेला का विधिवत उद्घाटन किया। 

इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय टेकलाल महतो, श्यामलाल मुर्मू  भीम राणा के चित्र पर माल्यर्पण किया। मेला में श्रद्धालुओं व अतिथि की सुरक्षा के लिए समिति के 50 वोलेंटियर के साथ-साथ दारू थाना प्रभारी अमित कुमार, आगो थाना प्रभारी और चुरचू थाना प्रभारी के साथ-साथ दल-बल व सीआरपीएफ के जवान तैनात थे। मेला आयोजन समिति के पंचायत मुखिया महेंद्र मुर्मू, कृष्णकांत देव, अशोक सिंह, महेश प्रसाद, प्रदीप पासवान,  रोहित यादव, नरेंद्र गुप्ता, प्रदीप यादव, सागर करमाली, प्रकाश प्रसाद कुशवाहा, महेश पासवान, इंद्र कुमार पासवान, इंद्र राणा, पप्पू ठाकुर, लोचन महतो, रामचंद्र मुर्मू, शम्भू शंकर प्रसाद, नरेश यादव सहित कई लोग मौजूद थे। 

चंडीस्थान का जल्द होगा विकास : मेले के मुख्य अतिथि फागु बेसरा ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड एक ऐसा प्रदेश है जहां के आदिवासी जंगलों में वास करते हैं और हर स्थान पर देवी देवता का वास है चाहे वह दिगवार का चंडीस्थान हो, रजरप्पा में मां छिन्मस्तिका  का स्थान हो या बाबा बैजनाथ का धाम हो अनेक देवी देवता का वास है इसलिए झारखंड की धरती धन्य है।

 दिगवार के मां चंडीस्थान का दर्शन करने का मौका पहली बार किया हूं और इस मेले में आने का मौका भी पहली बार ही मिला है। इस स्थान में बिजली व चबूतरा की कमी नजर आ रही है, जिसे बहुत जल्द पूरा किया जायेगा। उन्होंने ने कहा कि आगामी 2024 के मकरसक्रांति में मां चंडीस्थान का बिजली से चकमक रहेगा।

झारखंड में 2023 नियुक्ति का वर्ष होगा : केंद्रीय राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त फागु बेसरा से झारखंड नियोजन नीति व हेमंत सरकार में सरकारी नौकरी में नियुक्तियां बिल्कुल बंद है। पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि झारखंड में बीस वर्ष तक भाजपा की सरकार रही।

भाजपा ने राज्य को इस तरह उलझा कर रखा कि सरकारी नौकरी में स्थानीय लोग पिछड़ जा रहे है। लेकिन हेमंत सरकार ने नई नियोजन नीति  लाकर वर्ष 2023 नियुक्ति का वर्ष होगा। रही बात स्थानीय नियोजन नीति की बात है तो हेमंत सरकार ने विधानसभा से पास करवाकर केंद्र सरकार को भेज दिया। वहीं इरगा पंचायत के चंपा बागी मैदान में पहली बार मेले का सफल आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त फागु बेसरा और इरगा पंचायत की मुखिया अनिता देवी ने संयुक्त रूप से किया। मेला समिति के सदस्यो ने बताया कि इस वर्ष मेले का प्रारम्भ किया गया है जो सफल रहा है हर वर्ष समिति और अच्छे ढंग से मेले का सफल आयोजन करेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse