टीम एबीएन, बरकट्ठा (हजारीबाग)। मकर संक्रांति के अवसर पर सूर्यकुंडधाम में आयोजित 15 दिवसीय सूर्यकुंड मेले का उदघाटन केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने विधायक अमित कुमार यादव के साथ संयुक्त रूप से नारियल फोड़ और फीता काटकर किया।
मौके पर अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि सूर्यकुंड मेला राज्य का दूसरा सबसे बड़ा मेला है। गर्मकुंड से विख्यात यह स्थल अब पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित होगा। इससे रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। वहीं विधायक अमित कुमार यादव ने कहा कि सूर्यकुंडधाम को राज्य सरकार ने पर्यटक स्थल के रूप में प्राथमिकता देते हुए ग्रेड वन में रखा है। इस स्थल का अब सर्वांगीण विकास होगा।
समारोह में जिला परिषद उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख रेणु देवी, जिप सदस्य प्रेरणा प्रिया पांडेय, कुमकुम देवी, मुखिया ललिता देवी, पंस सदस्य विकास पांडेय ने भी संबोधित किया। समारोह में पांच पांडव मेला कमेटी सदस्य श्यामाकांत पांडेय, अमित पांडेय, विकास पांडेय, विजय नायक, संजय पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि धीरेंद्र पांडेय, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, भोला प्रसाद समेत आदि लोग उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse