टीम एबीएन, रांची। स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर रांची जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन ने मोराबादी मैदान में दौड़ का आयोजन किया है जिसमें 16 से 25 वर्ष तक की आयु के युवा भाग ले सकते हैं। दौड़ में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले धावकों को नगद पुरस्कार राशि दी जायेगी। 12 जनवरी को लगभग 500 युवा विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर इस दौड़ में हिस्सा लेंगे। दौड़ सुबह 8 बजे गांधी वाटिका मोराबादी से प्रारंभ होकर 2.5 किलोमीटर तक होगी।
युवा स्वाभिमान एथलेटिक्स एसोसिएशन और युवा स्वाभिमान संघ के संयुक्त तत्वावधान में रांची के वैसे युवा जिन्होंने किसी खेल के क्षेत्र में जिन्होंने समाज में सेवा भावना से कार्य किया है। उन्हें सुबह 9 बजे गांधी वाटिका के पास प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जायेगा। उक्त जानकारी मुनचुन राय, निशांत यादव, प्रभाकर वर्मा और प्रह्लाद जी ने दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse