टीम एबीएन, इचाक (हजारीबाग)। इचाक प्रखंड मुख्यालय में पंचायत समिति सदस्य की एक दिवसीय बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रमूख पार्वती देवी ने की जबकि संचालन संजय कुमार ने किया। बैठक में उप प्रमुख सतेंद्र कुमार ने प्रखंड के सारे पदाधिकारियों से क्षेत्र की तमाम समस्याओं का समाधान को लेकर सजग रहने की अपील किए। बैठक में कई तरह की बात पर चर्चा की गयी। सीडीपीओ ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए प्रखंड वासियों से कन्यादान योजना स्वीकृत योजना की सूची मांगी गई। सावित्री बाई फुले योजना के लाभ लेने के लिए अधिक से अधिक लोगों को फॉर्म भरने की अपील किया गया। इचाक थाना को दारु, शराब, जुवा, आदी अनेकों तरह की अवैध तरीके से संचालित कामों को तुरंत रोक लगाने की निर्देष दिया गया।
साथ ही साथ इचाक बाजार में आय दिन भीड़ को हटाने की निर्देष दिया गया।प्रखंड खाद्य आपूर्ति विभाग को पी एम जे के वाई के माध्यम से दिसंबर माह के अनाज गरीब परिवारों को नही मिल सका है, एमओ के कथन अनुसार 50 डीलर को राशन दिया गया बाकि डीलर का राशन नही मिला जिसे एमओ ने कहा कि जल्द उपलब्ध करवाया जायेगा। चिकित्सा विभाग ने प्रखंड वासियों से अपील किया की कोरोना को देखते हुऐ बूस्टर डोज लगाये। शिक्षा विभाग को पुरे प्रखंड की बच्चों और टीचर की सूची मांगी गई और शिक्षा पर जोर देने की बात कही गईं।
बीइओ बंशीधर से अनुरोध किया गया कि हदारी पंचायत के धरमू गांव में स्कूल का शौचालय बंद रहता है और वहां की टीचर अपने घर से बायोमेट्रिक फिंगर लगाकर हाजरी बनाती है। इस मामले को देखते हुऐ करवाई का अपील किया गया। 15 वी वित्त में स्वच्छता और पेयजल सहित कई तरह के योजनाओं का कार्य चालू करवाने की बात कही गई। देवकुली पंचायत में आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का चयन करने का निर्देश दिया गया। बिजली विभाग को निर्देश दिया गया कि एग्रीकल्चर में मात्र 4 घंटा से कम बिजली उपलब्ध हो रही है इसे अधिक बिजली उपलब्ध करवाने की अपील किया गया। ताकि किसानों को राहत मिल सके। सुखाड़ को देखते हुऐ मनरेगा योजना से अधिक से अधिक कूप निर्माण की स्वीकृत करने की मांग किया गया कृषि छेत्र पंचायत में।
ग्राम सायल खुर्द में सीताराम मेहता के घर के सटे हुए 11000 तार को अति शीघ्र सुधार करने की मांग किया गया ताकि किन्ही को जानमाल की छती न हो। इस पंचायत समिति सदस्य की बैठक में शामिल हुए पुराना इचाक पंचायत समिति सरस्वती देवी, डूमरौन पंचायत समिति संतोष कुमार मेहता, बरका खुर्द पंचायत समिति प्रदीप मेहता अलौंजा खुर्द महेन्द्र पाणडेय, कुरहा पंचायत समिति केदार मेहता, बरीयठ पंचायत समिति उर्मिला देवी, आसिया पंचायत समिति कौशल्या देवी, देव कुली पंचायत समिति मनोहर कुशवाहा, हदारी पंचायत समिति रेनू देवी, दरिया पंचायत समिति सारो देवी ,बरका कला से रिंकी देवी, देवकली मुखिया मंजू देवी, डाढा पंचायत मुखिया सुनीता देवी, बीपीओ राजीव आनंद, बीईओ बंशी धर राम, इचाक थाना से राधेश्याम, आवास विभाग से मुकेश कुमार, पेयजल विभाग से अनुपम राय, आदि अनेक डिपार्टमेंट के पदाधिकारी मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse