चरही : पेट्रोल छिड़क जलाकर मारने का प्रयास

 

टीम एबीएन, चरही। बीते शनिवार को चरही थाना क्षेत्र के उंटमरवा निवासी परमजीत सिंह की 23 वर्षीय पत्नी तिलकी देवी को पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मार देने का प्रयास किया गया। इसके पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की गयी थी। जब-तक शोर मचा पाती इसके पहले ही मुंह पर टेप चिपका दिया गया था। उस पर पट्रोल डालकर आग लगा दी गई। 

भुक्तभोगी महिला ने अपने मुंह से टेप को हटाकर शोर मचाने के कारण पड़ोसी महिला के घर पहुंचते इससे पहले अपराधी भाग निकले। इस कांड की मास्टर माइंड हरजीत कौर है। जो अपने दो अपने गौरव, ललित और एक अन्य हिमांशु के साथ कांड को अंजाम देने के लिए भुक्तभोगी महिला के घर पहुंची थी। लेकिन आस-पास के पड़ोसियों ने नाकाम कर दिया था। झुलसी हुई महिला को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया गया। जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया। वहां पर महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कांड को अंजाम देने वाले सभी अपराध कर्मी फरार हो गए हैं। 

चरही थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को पुलिस निरीक्षक महेंद्र सिंह दलबल के साथ मामले की जांच करने के लिए भुक्तभोगी महिला के घर पहुंचे। पति के समक्ष घर को खुलवाकर जांच-पड़ताल की। आगे बताया कि महिला के पति परमजीत ने पत्नी के द्वारा दिये गए बयान को दोहरा रहा है। घर के अंदर जले हुए सभी सामग्रियों को बरामद कर लिया गया है। मामले की गहन जांच की जा रही है। दोषी पाए गए लोगों को बख्शा नहीं जायेगा। भुक्तभोगी के घर में ताला लगा हुआ है। जबकि प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला 80 प्रतिशत जल चुकी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse