बुंडू उत्क्रमित मध्य विद्यालय में बच्चों के बीच जनजागरण केंद्र ने बांटी खेल सामग्री

 

  • जनजागरण केंद्र की समाज मे है अहम भूमिका : विजय यादव

टीम एबीएन, बरही। उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बुंडू में जनजागरण केंद्र हजारीबाग के सौजन्य से प्रोजेक्ट छलांग के तहत खेल सामग्री फुटबॉल, टेनिस, बॉल, कोन, ड्रोन पम्प, मिशील स्टॉप वॉच बच्चों को उपलब्ध कराया। खेल सामग्री वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय यादव, पंसस प्रतिनिधि रोहित कुमार यादव, जनजागरण केंद्र हजारीबाग की फील्ड को-आर्डिनेटर आरती कुमारी मौजूद थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय नारायण प्रसाद ने किया। इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष सह मलकोको मुखिया विजय यादव ने कहा कि समाज सेवा के क्षेत्र में संस्थाओं की भूमिका सराहनीय है तथा आज लोगों के सहयोग और उनके सुख-दुख में तथा सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जनजागरण केंद्र की भूमिका सराहनीय है।

 जनजागरण केंद्र विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहा है, जिससे आम लोगों को सीधा इसका लाभ पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के हर तबके को सहयोग करने में जनजागरण केंद्र की अहम भूमिका है। मौके पर मुनिलाल राम, सहायक अध्यापक नरेश कुमार यादव, बाबूलाल यादव, प्रदीप कुमार यादव, मनोज कुमार, सुरेश कुमार, जागेश्वर ठाकुर मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse