कृषि ऋण माफी योजना के लिए 9 से 21 जनवरी तक चलेगा विशेष अभियान : प्रखंड कृषि पदाधिकारी

 

टीम एबीएन, दारू। झारखंड कृषि ऋण माफी योजना के तहत वैसे ऋण धारक जिन्होंने अबतक पचास हजार रुपये के ऋण माफी योजना का लाभ नही उठाया है 9 जनवरी से 21 जनवरी तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत इसका लाभ उठा सकते है। 

इस बारे में प्रखंड कृषि पदाधिकारी गंगा सागर और सहायक तकनीकी प्रबंधक प्रदीप कुमार महतो ने बताया कि प्रखंड में 250 ऋण धारकों ने इसका लाभ अबतक नही उठाया है। ऐसे लोगों को विशेष जागरूकता रथ निकालकर जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। इस योजना में वैसे केसीसी ऋण धारक जिनका ऋण 31 मार्च 2020 तक एनपीए नही हुआ है इसका लाभ उठा  सकते है। 

ऋण माफी योजना के तहत अबतक लाभ नही उठाने वाले लोगो को नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर एक रुपया का ई टोकन कटवाना होगा तभी इसका लाभ उठाया जा सकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse