टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ का वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन रविवार को कनहरी पहाड़ की वादियों में संपन्न हुआ। डीईओ सहित लगभग 500 शिक्षकों ने वनभोज का आनंद लिया। वनभोज में कई प्रखंड के बीईईओ भी शामिल हुए। वनभोज कार्यक्रम में जामताड़ा जिला शिक्षा अधीक्षक दीपक कुमार भी उपस्थित थे।
बता दें कि वे पूर्व में हजारीबाग में शिक्षक के रूप में सेवा दे चुके हैं। वनभोज में शिक्षकों की रूची के अनुसार शाकाहारी, मांसाहारी, फलाहारी व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान सस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। मौके पर उपस्थित अतिथि सहित शिक्षकों ने लजीज व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया।
इस आयोजन में संगठन के अध्यक्ष मो अतिकुज्जमा, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार, उपाध्यक्ष प्रभाकर कुमार, जितेन्द्र सिंह, नवीन कुमार, तारकेश्वर सिंह जिला महासचिव कुमार सत्यपाल, संयुक्त सचिव विष्णु कुमार, प्रवक्ता नरेंद्र कुमार, रणधीर कुमार, मिडिया प्रभारी राजीव झा, संगठन मंत्री अमित कुमार, कार्यालय सचिव ललित नारायण तिवारी, रोहिताश्व नायक, कोषाध्यक्ष राजेश्वर राम सहित जिला कार्यकारिणी से सुनील सिंह, प्रमोद कुमार, सुनील कुमार सहित कई शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में दिलीप यादव, महेंद्र प्रसाद, बसंत कुमार दास, रजनीश, सुबोध कुमार, राजकुमार, शिव शंकर यादव, महेंद्र यादव, तारकेश्वर सिंह, महेंद्र गुप्ता, निमिषा पल्लवी, शम्मा तलत, दीपिका खाखा, पुष्पा कुमारी, प्रभा कुमारी का सराहनीय योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse