धनबाद : आईआईटी आइएसएम में विदेश से आया छात्र कोरोना संक्रमित

 

  • जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा सैंपल

टीम एबीएन, धनबाद/ रांची। धनबाद के आईआईटी आइएसएम में विदेश से आया एक छात्र कोरोना पॉजिटिव मिला है। धनबाद जिला सर्विलांस पदाधिकारी डॉक्टर राजकुमार सिंह ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि कोरोना पॉजिटिव छात्र शिकागो से आया है। आगे की जांच के लिए उसके सैंपल को जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जायेगा।

जिला सर्विलांस पदाधिकारी ने बताया कि संक्रमित छात्र 1 जनवरी 2023 को शिकागो से नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरा। वहां उसकी कोविड जांच नहीं हुई थी। 4 जनवरी को वह एक अन्य छात्र के साथ राजधानी एक्सप्रेस से धनबाद पहुंचा और यहां से आईआईटी आईएसएम गया। आईआईटी आईएसएम में पहले से ही एक आइसोलेशन केंद्र बनाया गया है, जहां बाहर से आने वाले छात्रों को पहले वहीं रखा जाता है। उनके आने के बाद दोनों छात्रों को आइसोलेशन सेंटर में रखा गया। शिकागो से आये छात्र को बुखार भी था। वहां दोनों छात्रों के सैंपल की आरटी पीसीआर जांच हुई। यह जांच आईआईटी आईएसएम के टैग एसआरएल लैब में की गयी। जांच में शिकागो से आने वाला छात्र कोविड पॉजिटिव पाया गया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse