टीम एबीएन, रांची। रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में एक मकान मालिक ने अपने ही किरायेदार को गोली मारकर घायल कर दिया। मकान मालिक अपने किरायेदार के हर दिन रात में देर से लौटने की वजह से नाराज था। इसी मामले को लेकर रविवार की देर रात किरायेदार और मकान मालिक में झगड़ा हुआ, जिसके बाद मकान मालिक ने किरायेदार को गोली मार दी।
जानकारी के अनुसार हरिलाल यादव उर्फ बबलू यादव खोखमा टोली में सेना के जवान राजेश तिवारी के घर पर किराये में रहते हैं। काम की वजह से किरायेदार बबलू हमेशा देर से घर आया करता था। रविवार को भी वह देर से घर पहुंचा। जवान ने उससे कहा कि अगर वह देर से आयेगा तो दरवाजा नहीं खुलेगा। रात में उठकर दरवाजा खोलना मुश्किल है। इस पर किरायेदार ने उससे कहा कि वह इसकी एक अलग चाभी दे दे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बकझक हुआ।
बात इतनी बढ़ गयी कि आरोपी जवान ने किरायेदार पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली किरायेदार के पैर में लगी। घटना की जानकारी मिलने के बाद एयरपोर्ट थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जवान को दबोच लिया। वहीं पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल को भी जब्त कर लिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse