टीम एबीएन, रांची। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में 28 दिसंबर से चल रहे 12 दिनी राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव का समापन रविवार को हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेश बैस थे। उन्होंने कहा कि झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड एवं ग्रामीण विकास विभाग और सरकार के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस राष्ट्रीय महोत्सव के समापन समारोह में आकर प्रसन्नता हुई है।
राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन के हर पहलुओं को समेटे उनकी तस्वीरों के माध्यम से उनके जीवन पर आधारित गांधी संग्रहालय बनाया गया। यह संग्रहालय महात्मा गांधी के विचार और उनका खादी के प्रति लगाव को दिखाता है। महोत्सव में खादी आधारित बापू के सिद्धांत एवं उद्देश्य के अनुरूप स्वरोजगार एवं स्वावलंबन तथा ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण झलकती है। यह महोत्सव देशभर के बुनकरों, कारीगरों व हस्तशिल्पियों के उत्पाद को मंच देता है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse