टीम एबीएन, पटना। कड़ाके की ठंड के बीच पटना जू के जीवों को गर्माहट प्रदान करने के लिए विशेष मोटे काले कंबल का प्रबंध किया गया है। ये कंबल बिहार राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित खादी मॉल से खरीदे गये हैं। खादी मॉल के प्रबंधक रमेश चौधरी ने बताया कि बिहार के रोहतास के कंबल बुनकर संस्थान द्वारा काले रंग का काफी मोटा कंबल बनाया जाता है। यह कंबल थोड़ा खुरदरा होता है लेकिन काफी गर्मी प्रदान करने वाला है।
शहरी क्षेत्र के लोगों को यह कंबल खुरदरेपन के कारण उतना पसंद नहीं आता है। लेकिन सच यह है कि यह मोटा काला कंबल जितने काम का है उतने काम का कुछ भी नहीं। चिड़ियाघर में चिंपैंजी और कुछ दूसरे जीवों को अब यह कंबल ओढ़ाया जा रहा है।
विदित हो कि बिहार के पर्यावरण वन और जलवायु संरक्षण मंत्री तेज प्रताप यादव खुद खादी प्रेमी हैं। कुछ दिन पहले वह खादी मॉल आये थे और अपने लिए खादी के कपड़े की खरीद की थी। उन्होंने तब अपील की थी कि सभी को विदेशी कपड़ा छोड़कर ज्यादा से ज्यादा खादी पहनना चाहिए। उन्होंने अपने विभाग में भी खादी को बढ़ावा देने की बात कही थी। उनके निर्देश पर ही पटना चिड़ियाघर के जीवों के लिए खादी और ग्रामोद्योग बोर्ड के मोटे कंबल खरीदे गये।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse