टीम एबीएन, रांची। झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति एक्शन मोड में नजर आ रही है। इस दौरान झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने अनुशासनहीनता के आरोप में पार्टी के 5 वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ 6 साल तक पार्टी से निष्कासित करने की अनुशंसा कर दी। झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति एक्शन मोड में नजर आ रही है।
जानें पूरा मामला
दरअसल, बीते दिनों 5 वरिष्ठ नेताओं पर पार्टी ने अनुशासनहीनता का आरोप लगाया था। जिसके बाद उन्हें शो कॉज किया गया था और 14 दिनों में जवाब तलब किया गया था। लेकिन 7 में से सिर्फ दो ने ही जवाब दिया है। जिसके बाद अनुशासन समिति ने अन्य पांच के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की अनुशंसा कर दी है। इसको लेकर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले दिनों अनुशासनहीनता के लिए तीन लोगों राकेश तिवारी, अनिल ओझा, लाल किशोर नाथ शाहदेव राजेश गुप्ता, आलोक दुबे ने जवाब नहीं दिया है। इन लोगों ने समय मांगा है।
उन्होंने आगे कहा कि संविधान में समय देने का प्रावधान नहीं है। सर्वसम्मति से राकेश तिवारी और अनिल ओझा के विरुद्ध कार्रवाई समाप्त कर दी गयी है। बाकी क चार लोगों ने जवाब दिया है। उनके लिए प्रभारी और अध्यक्ष को हटाने की अनुशंसा की गयी है। इसके अलावा उन्हें 6 साल तक पार्टी से निकलने की अनुशंसा कर दी गयी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse