निरंतर योग अभ्यास से पाया स्वस्थ जीवन : तीजन यादव

 

  • पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान ने 15 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में वरीय योग शिक्षक हुए उपस्थित
  • कठिन आसनों का प्रदर्शन
  • पतंजलि के प्रशिक्षण शिविर के सफल प्रतिभागियों को 14 जनवरी को गुरुकुल शांति आश्रम प्रांगण में बंटेंगे प्रमाण पत्र

टीम एबीएन, लोहरदगा। पतंजलि योग समिति भारत स्वाभिमान लोहरदगा के तत्वावधान में चल रहे सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण योग शिविर में उन्यासी वर्षीय तीजन यादव ने कठिन आसनों का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को चकित कर दिया। तीजन यादव ने शीर्षासन, सर्वांगासन, भूनमनासन, हलासन, चक्रासन जैसे कठिन आसनों को आसानी से करके नवप्रशिक्षुओं को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह दमा के मरीज थे व पेट संबंधी बीमारियों से परेशान थे परंतु जब दो हजार सोलह में जिला में पतंजलि योग समिति के योग शिविर में आकर योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती एवं शिवशंकर सिंह के बताये अनुसार योगाभ्यास किया तो मुझे अप्रत्याशित रूप से लाभ मिला और एक रोगी से में एक योगी के रूप में परिवर्तित हो गया। अब मुझे कोई रोग नहीं।

वहीं जिला प्रभारी एवं मुख्य योग प्रशिक्षक प्रवीण कुमार भारती ने कहा कि योगाभ्यास में निरन्तरता अत्यंत आवश्यक है। आज प्रशिक्षुओं को योग के मूल तत्वों एवं वात, पित्त व कफ के विषय में बताया गया। यौगिक जॉगिंग व आसनों का अभ्यास अभय भारती ने कराया एवं कहा गया कि आसनों को विधिपूर्वक करना चाहिए। स्वस्थ दिनचर्या का अंपालन अत्यंत जरूरी है।

इनकी रही उपस्थिति
पतंजलि के प्रशिक्षण सत्र में आज पतंजलि राज्य कार्यकारिणी सदस्य जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह, वनवासी कल्याण आश्रम से कृपाशंकर सिंह, नीरा सिंह, किरण देवी, नवनीत कुमार, गौड़ सुदामा सिंह, अतुल कुमार, विशाल भारद्वाज, श्रवण साहू, राजा विवस्वान, दिलीप साहू, वासुदेव महतो, हेमंत राय, दिनेश प्रजापति, राजेश गुप्ता, मुनि मिंज, मानसी भारती, सौरव केशरी, दीपिका कुमारी, दिव्य ठाकुर, संगीता देवी, सूर्यवती साहू, कृष्णा साहू, सृष्टि शक्ति रूपा, दीपिका कुमारी, किरण देवी, रवि शंकर द्विवेदी, कृष्णा राम, सुंदरी देवी, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुरेश चंद्र मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse