स्वास्थ्य और शिक्षा मेरी पहली प्राथमिकता - प्रशिक्षु आइएएस शताब्दी मजूमदार

 

टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। प्रशिक्षु आईएएस शताब्दी मजूमदार ने  शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी का पदभार वर्तमान बीडीओ सुशील कुमार राय से ग्रहण किया। प्रशिक्षु आइएएस ने बताया कि उनका अभी प्रशिक्षण अवधि चल रहा है इस पद पर वह अगले 45 दिनों तक रहेंगी। इस कम अवधि में वह जनता  की समस्याओं को जानने और उसका समाधान करने का प्रयास करेंगी। 

हरली स्वास्थ्य केंद्र को प्रारंभ करना उनकी पहली प्राथमिकता में है इसे फरवरी तक चालू करा दिया जाएगा। इसके साथ ही बालिका आवासीय विद्यालय, प्रखंड व अंचल कर्मियों के लिए बने आवास को दुरुस्त करना भी उनकी प्रथमिकता रहेगी। प्रखंड क्षेत्र की जनता से उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सिर्फ शिकायत करने से कुछ नहीं होगा। 

उसके समाधान के लिए सामूहिक प्रयास करना अति आवश्यक है। आम जनता की भागीदारी से ही कार्य किये जा सकते है। शुक्रवार को भी उन्होंने हरली स्वास्थ्य केंद्र का दौरा मुखिया फरजाना खातून के साथ किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जल्द ही इसका टेंडर निकालकर मरम्मती कार्य करवाया जायेगा ताकि फरवरी तक इसे सुचारू रूप से शुरूवात किया जा सके।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse