एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश में जहां ओमिक्रॉन के नये स्वरूप के मामले तेजी से बढ़ रहे है वहीं कोरोना के मामलों में स्थिरता बरकरार है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से आज शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 228 नये केस दर्ज हुए हैं। वहीं एक्टिव केसों की संख्या में गिरावट आ रही है और अब यह 2503 हो गयी है। देश में अब तक कोरोना के 4.46 करोड़ (4,46,79,547) मामले आ चुके हैं. कोरोना से 4 और लोगों की मौत के साथ कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा 5,30,714 हो गया है।
बता दें कि इससे पहले विदेशों से भारत आने वाले यात्रियों के सैंपल इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स और बंदरगाहों पर लिये गये थे। जांच में कोरोना संक्रमित मिले 124 यात्रियों को आइसोलेट किया गया है। 124 पॉजिटिव संक्रमितों में से 40 की जीनोम सीक्वेंसिंग के नतीजे आ गये हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse