मकर संक्रांति से पहले ही श्रद्धालु गंगासागर में लगा रहे आस्था की डुबकी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आयोजित होने वाले गंगासागर मेले में अभी से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मकर संक्रांति से पहले यहां पहुंचे श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाई। मकर संक्रांति उत्सव के अवसर पर गंगासागर मेला आठ जनवरी से 17 जनवरी तक आयोजित किया जायेगा। 

तीर्थयात्री पहले ही त्योहार के लिए आना शुरू हो गये हैं, क्योंकि कोविड महामारी के दो साल बाद गंगासागर मेले का आयोजन हो रहा है। देश के विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। मध्य प्रदेश से आये एक श्रद्धालु ने कहा कि वह गंगासागर मेले के लिए बहुत अच्छे इंतजाम किये गये हैं। यहां हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। एक अन्य श्रद्धालु ने कहा, मैं यहां पहली बार आया हूं। स्थानीय लोग हमारी मदद कर रहे हैं। हमें अच्छी तरह से मार्गदर्शन कर रहे हैं। यहां की गई व्यवस्था से हम बहुत खुश हैं।

कोविड महामारी के दौरान गंगासागर द्वीप में मकर संक्रांति के अवसर पर लगने वाले मेले को कई पाबंदियों का सामना करना पड़ा था, जिसके कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्सव में शामिल नहीं हो पाये थे। दो साल बाद श्रद्धालुओं को उत्सव में शामिल होने का मौका मिल रहा है। गंगासागर मेले में 14 से 15 जनवरी को पवित्र स्नान होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse