रांची : पीएलएफआई का एरिया कमांडर समेत चार गिरफ्तार

 

टीम एबीएन, रांची। बेड़ो थाना पुलिस ने एक व्यवसायी से पीएलएफआई के नाम पर दस लाख रुपये मांगने के मामले में पीएलएफआई का एरिया कमांडर प्रेम प्रकाश बारला उर्फ शम्मी सहित चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार उग्रवादियों में करमदेव तिर्की, विजय गोप और संजय कुमार शामिल है। इनके पास से एक देशी कट्टा, पांच गोली, तीन माबाईल, एक बाइक, लेवी का एक लाख रुपये नकद, पीएलएफआइ का लेटर पैड बरामद किया गया है। 

एसएसपी किशोर कौशल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 19 दिसम्बर को एक व्यवसायी ने थाने में शिकायत की थी कि दस लाख का लेवी पीएलएफआइ के लेटर पैड के जरीये मांगी जा रही है। सूचना के बाद ग्रामीण एसपी नौशाद आलम की देखरेख पर डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सभी को गिरफ्तार किया।

एसएसपी ने बताया कि एरिया कमांडर प्रेम प्रकाश बारला उर्फ शम्मी के खिलाफ रांची-खूंटी के अलग-अलग थानों में 25 मामले दर्ज हैं। जबकि विजय गोप खूंटी और नगड़ी में तीन मामले दर्ज हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse