टीम एबीएन, रामगढ़/हजारीबाग। झारखंड के रामगढ़ जिले के रामगढ़ महिला थाना प्रभारी मेंजारी बिरुवा को हजारीबाग एसीबी की टीम ने घूस लेते रंगे हाथ दबोच लिया। मेंजारी बिरुवा कुजू के दिगवार के तरुण गिरी नामक एक व्यक्ति से केस को रफा-दफा करने के नाम पर 10,000 हजार रुपये घूस ले रहीं थीं। कुजू ओपी क्षेत्र के दिग्वार गांव के तपन गिरी नामक व्यक्ति ने एसीबी हजारीबाग की टीम को इस बात की सूचना दी थी।
एसीबी की टीम ने पहले मामले की जांच की और गुरुवार को जाल बिछा कर महिला थाना प्रभारी जब अपने कार्यालय में विभिन्न फरियादियों से बात की थी। उसी समय तपन गिरी से पैसा लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। एसीबी टीम ने महिला थाना प्रभारी मंजारी बिरवा को गिरफ्तार कर अपने साथ हजारीबाग ले गई है और उनसे पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी के पकड़े जाने के बाद पूरे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। हजारीबाग एसीबी टीम का नेतृत्व डीएसपी कर रहे थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse